फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather News updates Rain storm and snowfall expected today

Uttarakhand Weather: प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम, बारिश, तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Wed, 06 May 2026 07:42 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 06 May 2026 07:42 AM IST
सार

मूसलाधार बारिश  से प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो गया। आज भी बारिश बर्फबारी के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News updates Rain storm and snowfall expected today
मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तूफान और 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मसूरी में पांचवें दिन भी झमाझम बारिश

मसूरी में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के चलते मालरोड पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि लोगों को सड़क पार करने के लिए रेलिंग का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन
मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित रही। ठंडी हवाओं और लगातार बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम के चलते पर्यटक भी ज्यादातर समय होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे, जिससे पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि लगातार बारिश से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, टीम ने यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

विभाग गंभीर नहीं

मालरोड पर जलभराव से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कई जगह लोगों को पानी में होकर गुजरना पड़ा, वहीं रेलिंग के सहारे सड़क पार करनी पड़ी। रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मालरोड की स्थिति चिंताजनक है और विभाग इस ओर गंभीर नहीं दिख रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed