Uttarakhand Weather News: प्रदेश के छह जिलों में आज बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में गर्मी से मिलेगी राहत
प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है। चारधाम यात्रा के चलते बारिश जहां परेशानी खड़ी करेगी वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी से लोगों को राहत देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के छह जिलों में शनिवार को बारिश के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना और बिजली चमकने के आसार हैं।
वहीं, रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि, अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव होने से मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पति की तबीयत बिगड़ी तो खुद पकड़ा स्टीयरिंग...सुर्खियों में आई कुमाऊं की दूसरी महिला टैक्सी चालक
तापमान देहरादून
अधिकतम : 36
न्यूनतम : 20
सूर्याेदय- 5:21
सूर्यास्त- 07:10