फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather News update light rain likely in five hill districts today weather

उत्तराखंड: पांच जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Wed, 30 Sep 2026 07:54 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 30 Sep 2026 07:54 AM IST
सार

तीन दिनों तक बादल और बारिश के बाद मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ हुआ और धूप ने ठंड का असर कम कर दिया। लेकिन आज पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि दो अक्तूबर से मौसम साफ रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News update light rain likely in five hill districts today weather
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार तीन दिनों तक खराब रहा मौसम मंगलवार को खुला तो ठंड से राहत मिली। उधर मैदानी इलाकों का तापमान भी सामान्य के पास दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन भर चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास गायब हो गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रुद्रप्रयाग:  केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर गए पांच ट्रैकर्स का टूटा संपर्क, खराब मौसम, हेली से रोका रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पर्वतीय इलाकों का तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से  आज 30 सितंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो दो अक्तूबर से मौसम साफ रहेगा। जबकि पांच अक्तूबर को हल्की बारिश होने के आसार हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed