फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Today yellow alert of hailstorm in hilly areas

Uttarakhand Weather: चारधाम में हुई बर्फबारी, यमुनोत्री में गिरे ओले, जानकीचट्टी में गुजरात के यात्री की मौत

Mon, 08 May 2023 04:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 May 2023 04:19 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: आज पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today yellow alert of hailstorm in hilly areas
यमुनोत्री जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आज राजधानी दून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। वहीं, दोपहर बाद मौसम बदला और चारों धामों में बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, यमुनोत्री धाम में ओलावृष्टि भी हुई। इसके साथ ही धामों में ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में आज ओलावृष्टि की आशंका जताई है। साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है। जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Chardham Yatra: तीर्थयात्रियों में उत्साह, चारधाम दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा पांच लाख पार

मौसम विभाग ने उक्त आशंकाओं को देखते हुए लोगों से सुरक्षा बरतने की अपील की है।

जानकीचट्टी में गुजरात के यात्री की मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात निवासी यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर यात्रियों की मौत का आंकड़ा अब 11 पहुंच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार पटे(62) पुत्र जयंती बाई पटेल निवासी अदसवाला विद्यानगर आनंद गुजरात की जानकीचट्टी में तबीयत बिगड़ गई। उनकी पत्नी नीता बेन बीमार पति को लेकर यात्रा अस्पताल पहुंचीं लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed