Uttarakhand: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, निचले इलाकों में चली आंधी
Uttarakhand Weather Today: गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर लिनचोली से धाम तक जमा बर्फ को हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। लेकिन बार-बार बर्फबारी होने से यहां काम प्रभावित हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदला और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। शाम को यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम में हिमपात हुआ। वहीं, निचले इलाकों में आंधी चली।
Dehradun: जोशीमठ पर चल रहे वैज्ञानिक अध्ययनों के बीच IIRS का दावा- पनबिजली परियोजनाएं भूस्खलन का कारण नहीं
गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर बर्फ हटाने का काम जारी
25 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू हो रही हे। जिसके चलते गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर लिनचोली से धाम तक जमा बर्फ को हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। यहां हिमखंड जोनों पर स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। बावजूद इसके जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व लोनिवि के मजदूर काम में जुटे हैं।
हिमखंडों में तेजी से खिसक रही बर्फ
मजदूरों की अलग-अलग टीमें लिनचोली, भैरव गदेरा व कुबेरा गदेरा हिमखंड जोन में प्राथमिकता से बर्फ साफ कर रही हैं। यहां हिमखंडों के ऊपरी हिस्से से बर्फ तेजी से नीचे खिसक रही है, जिससे खतरा बना हुआ है। डीडीएम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि गुरुवार को दोपहर तक मौसम ठीक था। लेकिन दोपहर बाद क्षेत्र में हल्की बर्फबारी से दोबारा कार्य प्रभावित हुआ। दूसरी तरफ गौरीकुंड से जंगलचट्टी के बीच रास्ते में शौचालय निर्माण, पेयजल स्टैंड पोस्ट की मरम्मत और घोड़ा-खच्चरों के लिए चरी निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।