फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today: Flood Situation in Jollygrant SDRF Took Over Debris on Yamunotri Highway

Uttarakhand Weather Today: बारिश ने मचाई तबाही, एयरपोर्ट में घुसा बाढ़ का पानी, यहां मोर्चा संभालने उतरी SDRF

Fri, 18 Aug 2023 10:02 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Aug 2023 10:02 AM IST
सार

IMD Weather Updates: एसडीआरएफ ने कालूवाला में राहत और बचाव कार्यों के लिए मोर्चा संभाला। जेसीबी की मदद से पानी को डायवर्ट किया गया। दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर भी भारी मलबा आ गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today: Flood Situation in Jollygrant SDRF Took Over Debris on Yamunotri Highway
जौलीग्रांट में बारिश लाई आफत - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीती रात हुई भारी बारिश के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान आ गए, जिससे कई स्थानों पर नुकसान होने की सूचना है। भारी बारिश के कारण जहां एयरपोर्ट में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं एयरपोर्ट मार्ग पर फुटपाथ पर लगी रेलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


बाढ़ ने सबसे ज्यादा नुकसान कालूवाला ग्राम सभा में किया है। थानों वन रेंज से पहली बार यहां घरों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। जंगल के सागौन के करीब आधा दर्जन पेड़ 11 केवी की लाइनों व मार्ग पर गिर गए। जिससे विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन

 

पेड़ गिरने से पेयजल और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त
ग्राम प्रधान पंकज रावत द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ ने कालूवाला में राहत और बचाव कार्यों के लिए मोर्चा संभाला। जेसीबी की मदद से पानी को डायवर्ट किया गया। वहीं विद्युत लाइनों और मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कोटद्वार में खनन माफिया ने खोद डाली मेडिकल कॉलेज की जमीन, 15 से 20 फीट तक गहरे गड्ढे बने

 

प्रधान ने कहा कि पास की ही दूसरी ग्राम सभा बड़ोवाला के भंगलाना गांव में भी में पानी ने भारी नुकसान किया है। यहां दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। धरासू-यमुनोत्री हाईवे कल्याणी के समीप मलबा आने से बंद हुआ है। मौके पर एनएच विभाग की जेसीबी मार्ग खोलने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed