{"_id":"69fd9a9f030532578e0ae684","slug":"uttarakhand-weather-news-temperature-remained-below-30-degrees-during-first-week-of-may-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मई के पहले हफ्ते में 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है पारा, मौसम में लगातार हो रहे बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मई के पहले हफ्ते में 30 डिग्री से नीचे बना हुआ है पारा, मौसम में लगातार हो रहे बदलाव
Fri, 08 May 2026 01:46 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 08 May 2026 01:46 PM IST
सार
उत्तराखंड में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मई के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान तीस से नीचे बना हुआ है
विज्ञापन
उत्तराखंड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मई के पहले हफ्ते में बादल छाने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। एयरपोर्ट पर 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद से मौसम में लगातार बदलाव आ रहे हैं।
विज्ञापन
जिस कारण बारिश, आंधी, ओलावृष्टि आदि कारणों से तापमान काफी गिर गया है। मई के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान तीस से नीचे बना हुआ है। बृहस्पतिवार की सुबह हल्की बारिश और हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ गई। जिस कारण लोग रेनकोट और गर्म कपड़े पहनकर आवाजाही करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: टिहरी झील में बोटिंग कर सकते हैं पीएम मोदी, चुनावी साल से पहले प्रस्तावित जनसभा के कई मायने
विज्ञापन
एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 17.9 दर्ज किया। जबकि 1.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।