फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Sunshine in the mountains cold fog haunting the plains read more Updates in hindi

Uttarakhand Weather: पहाड़ में खिल रही धूप, मैदान में सता रही कोहरे की ठंड...जानें कब बदलेगा मौसम का मिजाज

Thu, 18 Jan 2024 08:06 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Jan 2024 08:06 AM IST
सार

मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने से सूखी ठंड परेशान कर रही है। वहीं देहरादून एयरपोर्ट सहित देश के तमाम दूसरे शहरों में कोहरे के कारण उड़ानों पर बुरा असर पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Sunshine in the mountains cold fog haunting the plains read more Updates in hindi
उत्तराखंड मौसम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिन बारिश और बर्फबारी के मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। सर्दियों के मौसम में जहां पहाड़ों में धूप खिल रही हैं वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड सता रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी फिलहाल तीन-चार दिन बारिश के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा, जबकि पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, सर्दियों में बारिश न होने की वजह से सूखी ठंड परेशान कर रही है। अगले तीन-चार दिन भी प्रदेश भर में मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा। जनवरी के चौथे सप्ताह से मौसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट सहित देश के तमाम दूसरे शहरों में कोहरे के कारण उड़ानों पर बुरा असर पड़ रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट सहित देश के कई दूसरे बड़े एयरपोर्ट पर एडवाइजरी जारी कर यात्रियों की मदद के लिए वॉर रूम भी स्थापित किए गए हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर भी हवाई यात्रियों की मदद के लिए पांच सदस्यीय संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है, जो एयरपोर्ट निदेशक के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा
देहरादून एयरपोर्ट पर पिछले 15 दिनों से खराब मौसम के कारण प्रतिदिन करीब चार उड़ानें विलंब से एयरपोर्ट पहुंच रही हैं। वहीं, दूसरे शहरों में खराब मौसम के कारण भी फ्लाइट विलंब से देहरादून एयरपोर्ट आ रही हैं। जिससे देहरादून एयरपोर्ट पर आने वाले और देहरादून से जाने वाले यात्रियों को घंटों विलंब से यात्रा करनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें...Exclusive: जोशीमठ भू-धंसाव के बाद अब खतरे की जद में नैनीताल शहर, किया जाएगा भू-तकनीकी सर्वेक्षण

यात्रियों की सुविधा के लिए देहरादून एयरपोर्ट पर कमेटी का गठन किया गया है। पांच सदस्यीय कमेटी में विमानन कंपनी इंडिगो, विस्तारा, एटीसी, सीआईएसएफ ओर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो देहरादून एयरपोर्ट निदेशक की निगरानी में कार्य करेगी। देहरादून एयरपोर्ट पर फ्लाइट विलंब, डायवर्ट या कैंसिल होने पर यह कमेटी हवाई यात्रियों की मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed