फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News possibility of further increase in heat in the plains in next four-five days

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बढ़ने लगी तपिश, गर्मी से लोग परेशान, देहरादून में पारा 36 के पार पहुंचा

Fri, 14 Apr 2023 10:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Apr 2023 10:10 PM IST
सार

राज्य में बीते कुछ दिनों से गरमी जोर पकड़ रही है। चटक धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। पिछले 10 दिन के भीतर तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News possibility of further increase in heat in the plains in next four-five days
उत्तराखंड मौसम - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड में पारा अब मैदानी इलाकों की तर्ज पर लगातार बढ़ रहा है। दून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन


राज्य में बीते कुछ दिनों से गरमी जोर पकड़ रही है। चटक धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। पिछले 10 दिन के भीतर तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से भी अधिक की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है। चार अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री था। दून और अन्य इलाकों में वर्ष में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दून में अधिकतम तापमान 36.3 और पंतनगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। कहीं-कहीं गर्म हवाएं भी बेहाल करने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान

जनपद - अधिकतम - न्यूनतम

देहरादून - 35.1 - 17.6

पंतनगर - 36.2 - 14.4

मुक्तेश्वर - 25.3 - 10.5

न्यू टिहरी - 25.3 - 13.1

ये भी पढ़ें...Baisakhi Snan 2023: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों की देखें ये तस्वीरें

तापमान

अधिकतम, 36 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम, 17 डिग्री सेल्सियस

सूर्योदय, 5:53 मिनट

सूर्यास्त, 6:44 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed