फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Nights will be colder this week with temperatures dropping Climate change

Uttarakhand Weather News: अब रातें होंगी और सर्द, गिरेगा तापमान, बारिश को लेकर जानें क्या बोले मौसम विशेषज्ञ

Mon, 15 Dec 2025 08:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Dec 2025 08:41 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Nights will be colder this week with temperatures dropping Climate change
देहरादून: उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का असर सीधे तापमान पर देखने को मिल रहा है। उधर सर्दियों की बारिश में आई भारी गिरावट का असर भी तापमान में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड परेशान कर रही है। ऐसे ही आने वाले दिनों में प्रदेश भर में रातें और सर्द होने के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते रात के समय ठंड ज्यादा होगी। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड का अहसास कम होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kotdwar: केटीआर से सटी आबादी के लिए आतंक का पर्याय बना बाघ पिंजरे में कैद, महिला को बनाया था निवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बारिश की बात करें ताे इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं हैं। रविवार के मौसम की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

आज बारिश-बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज से बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed