फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News May Rain broke records of the last three years read All Updates in hindi

Uttarakhand Weather News: मई की बारिश ने तोड़े पिछले तीन वर्षों के रिकॉर्ड, आने वाले दिनों रहेगा ऐसा हाल

Thu, 15 May 2025 02:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 May 2025 02:40 PM IST
सार

एयरपोर्ट पर इस माह अब तक कुल 80 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अभी और बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News May Rain broke records of the last three years read All Updates in hindi
देहरादून (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मई की बारिश ने पिछले तीन सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जबकि आधा मई अभी बाकि है। यदि आने वाले दिनों में और बारिश हुई तो इससे मई के कई वर्षो के रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


मई के माह में अब तक एयरपोर्ट के मौसम विभाग ने कुल 80 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की है। इससे पहले मई 2021 में एयरपोर्ट पर 152.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। आसमान में अभी भी हल्के बादल छाए हुए हैं। बारिश से 39 डिग्री तक पहुंच गया तापमान 37 और कुछ दिन पहले 35 तक नीचे आ गया था।
विज्ञापन


मौसम बदलने से गर्मी से मिलेगी राहत
16 और 17 मई को प्रदेश के अधिकतर जिले में मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट के दर्ज की जा सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में इसका बहुत अधिक असर नहीं दिखेगा। 16 और 17 मई को मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  जिन शराब की दुकानों का हो रहा विरोध, उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से किया गया निरस्त

मई के शुरुआती दो सप्ताह बिगड़े मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई। लेकिन गर्मी की तपिश के बढ़ने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं, तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed