फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Heavy rainfall alert for next three days over state All Update

Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे समेत 239 सड़कें बंद

Wed, 19 Jul 2023 08:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jul 2023 08:14 AM IST
सार

 Uttarakhand Weather Update: आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Heavy rainfall alert for next three days over state All Update
मलबा हटाती मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेत कई पहाड़ी इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 21 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 19 से 21 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से सड़क और राजमार्ग अवरूद्ध हो सकते हैं। 
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से बंद

सुबह बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे झरझर गार्ड रानाचट्टी के पास मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे मनेरी डैम के पास मलवा आने से बंद है। टीमें हाईवे खोलने में जुटी हैं।

प्रदेश में 239 सड़कें बंद

भारी बारिश के कारण विभिन्न पर्वतीय जिलों में जगह-जगह भूस्खलन और स्लिप आने से 239 सड़कें बंद हैं। दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी जगह-जगह बंद हुए, लेकिन देर शाम तक मार्गों को सुचारू कर दिया गया था। सड़कों को खोलने के काम मेें 216 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सड़कों को खोलने के काम में बाधा आ रही है।

प्रदेश में 15 जून से अभी तक कुल 2282 सड़कें बंद हो चुकी हैं। इनमें से 2043 को खोल दिया गया है। जबकि 29 पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, इनमें से कुछ पुलों को आवागमन के लिए फौरी तौर पर बंद कर दिया गया है। लोनिवि के आकलन के अनुसार पुलों और सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने के लिए 16738.29 लाख रुपये के बजट की जरूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed