{"_id":"66b99accd35291ad3b0a8628","slug":"uttarakhand-weather-news-heavy-rain-warning-in-six-districts-including-dehradun-today-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: दून समेत छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: दून समेत छह जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम
Mon, 12 Aug 2024 03:29 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:29 PM IST
सार
मौसम विभाग की ओर से आज उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही आने वाले समय में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में सोमवार काे भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, चंपावत, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag : 78 यात्रियों का रेस्क्यू कर दिल्ली लौटा एमआई-17 हेलिकॉप्टर, केदारनाथ से लाए गए 13 लोग बीमार
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश की संभावना है। कहा, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात को भी सतर्कता बरतें।
विज्ञापन