फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Heavy rain and thunderstorm warning in five districts today

Uttarakhand Weather: दो महीने बाद बंद हुए एसी-कूलर... आज भी बरसेंगे मेघा, मौसम देख हैरान लोगों ने कही ये बात

Fri, 21 Jun 2024 01:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Jun 2024 01:11 PM IST
सार

तापमान में आई गिरावट से दो महीने बाद दूनवासियों ने रात के समय एसी-कूलर बंद किए। दूनवासियों का कहना है पहले ऐसे ही हुआ करता था।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Heavy rain and thunderstorm warning in five districts today
Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पांच जिलों में आज (शुक्रवार) को झोंकेदार हवाओं के साथ आंधी और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने के साथ तेज बारिश के आसार हैं। करीब दो महीने तक प्रचंड गर्मी से परेशान दूनवासियों ने बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बारिश का असर बृहस्पतिवार को भी दिखा। जिसके चलते दून का तापमान सामान्य के करीब पहुंच 35.7 डिग्री पहुंच गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री कमी के 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज (शुक्रवार) को दून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो महीने बाद बंद हुए एसी-कूलर

बारिश के चलते रात के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से दो महीने बाद दूनवासियों ने रात के समय एसी-कूलर बंद किए। दूनवासियों का कहना है पहले ऐसे ही हुआ करता था। दिन की हल्की बारिश का असर रात के तापमान पर पड़ता था। राजपुर रोड स्थित अर्जुन रावत ने बताया, बृहस्पतिवार की रात 10 बजे के बाद एसी बंद कर दिया गया। जबकि देर रात को कूलर भी बंद कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ें... International Yoga Day 2024: केदारनाथ से लेकर ऋषिकेश हरिद्वार तक....तस्वीरों में देखें देवभूमि में योग उत्सव

ये रहा तापमान

शहर            अधिकतम             न्यूनतम

देहरादून          35.3                 21.8

पंतनगर            37.1                 24.6

मुक्तेश्वर             24.3               1 2.9

नई टिहरी            26.4              14.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed