फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand weather News: Father and Son drown into ramganga after flood

उत्तराखंड में बारिश का कहर: नदी में अचानक आई बाढ़, मुरादाबाद निवासी पिता-पुत्र रामगंगा में बहे

Sun, 11 Jul 2021 07:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Jul 2021 07:56 PM IST
सार

नदी में बहे पिता पुत्र की ढूंढखोज में स्थानीय गोताखोर लगे हैं ।  बजरोटी में भी स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News: Father and Son drown into ramganga after flood
नदी में पिता और बेटे की तलाश करते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात के मौसम में नदियों के मध्य में जाना और नहाना लोगों और पर्यटकों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। मौलेखाल तहसील के मरचूला में रामगंगा नदी में नहाने उतरे मुरादाबाद निवासी पर्यटक पिता और पुत्र पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि छह परिजनों की जान बच गई।

विज्ञापन


नदी में बहे पिता पुत्र की ढूंढखोज में स्थानीय गोताखोर लगे हैं। वहीं पौड़ी जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है वहां बजरोटी में भी स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई गई है। ढूंढखोज के लिए रामनगर से एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसमः बरसाती नाले में बहने से युवती की मौत, पूर्णागिरी में तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पूनम विहार बैंक कालोनी निवासी राजेश कुमार ( 30) पुत्र राम अवतार, पत्नी, दो बच्चों और भाई, उनकी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार्बेट नेशनल पार्क से लगे मरचूला क्षेत्र में रविवार सुबह घूमने आए थे।

प्रात: करीब ग्यारह बजे सभी आठ परिजन रामगंगा नदी में नहाने के लिए उतरे। ऊपरी क्षेत्रों में बारिश होने से एकाएक नदी में बाढ़ आ गई और  पानी का बहाव तेज हो गया। छह परिजन तो किसी तरह नदी किनारे पहुंच गए, लेकिन राजेश कुमार से  पुत्र कार्मिक (8) का हाथ छूटने  से वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा।  

पानी का बहाव इतना तेज था की रस्सी उनके हाथ से छूट गई

पिता ने पुत्र को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया। दोनों काफी देर तक नदी के किनारे आने के लिए जूझते रहे। बाद में स्थानीय निवासी मुकेश भदोला और रोहित रस्सी लेकर उन्हें बचाने पहुंचे। उन्होंने रस्सी नदी में डाली राजेश और कार्मिक ने रस्सी पकड़ भी ली थी, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था की रस्सी उनके हाथ से छूट गई और पानी के तेज बहाव में पिता पुत्र बह गए। 

सूचना मिलने पर उपजिलधिकारी शिप्रा जोशी, तहसीलदार दलीप सिंह, थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत, राजस्व उप निरीक्षक कौशल चौहान आदि मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरो ने नदी में बहे पिता पुत्र की ढूंढखोज शुरू की लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है।

तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि करीब पांच किमी आगे पौड़ी जिले की सीमा लगती है। वहां के प्रशासन को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। पौड़ी सीमा पर बजरोटी में वहां के स्थानीय गोताखोर नदी में बहे मुरादाबाद के पर्यटकों की खोजबीन में लगे हैं। उन्होंने बताया कि रामनगर से एसडीआरएफ की टीम भी बुला ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed