Uttarakhand Weather: 15 सितंबर तक ऐसे ही बरसेगा मानसून, आज तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: मानसून का पुराना रिकॉर्ड देखें तो राज्य में औसतन 25 सितंबर तक मानसून विदा हो जाता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में अभी केवल पांच दिन ही नहीं आगामी 15 दिन तक मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग भी अब मानसून का मिजाज नरम पड़ने का इंतजार कर रहा है।
राज्य में इस बार लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। बारिश का आंकड़ा हर साल मानसून सीजन से आगे बढ़ चुका है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर का कहना है कि अभी पांच दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक अभी मानसून जारी रहेगा। हां 15 सितंबर आते-आते थोड़ा हल्का हो सकता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है।
देवभूमि में कुदरत का कहर: अतिवृष्टि ने तीन जगहों पर सब किया तबाह...कई घर जमींदोज, 11 लोग लापता, छह की मौत
मानसून का पुराना रिकॉर्ड देखें तो राज्य में औसतन 25 सितंबर तक मानसून विदा हो जाता है। 2023 में छह अक्तूबर और 2024 में दो अक्तूबर को मानसून की विदाई हुई थी। इस बार भी 25 सितंबर के आसपास का अनुमान लगाया जा रहा है।
आज तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, पौड़ी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है।
24 घंटे में 42.6 मिमी बारिश, कई जगह आंकड़ा 170 से पार
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 42.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। हरिपुर में 177 मिमी, कपकोट में 140, कर्णप्रयाग में 135.8, जखोली में 128 मिमी, ऊखीमठ में 125 मिमी, कालसी में 143.5 मिमी, टनकपुर में 110 मिमी, धारचूला में 112.4 मिमी, खटीमा में 112 मिमी, चमोली में 104.6 मिमी, रोशनाबाद में 100 मिमी, कोटि में 100.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक मानसून सीजन में 1131.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। मौसम विभाग ने माना है कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में जोरदार बारिश हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.