फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Monsoon Update Orange alert for Heavy to very Heavy rainfall and storm after 24 June

Uttarakhand Weather: 24 जून के बाद बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानिए कब पहुंच सकता है मानसून

Fri, 21 Jun 2024 07:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Jun 2024 07:12 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ गरज के साथ बारिश व तेज हवाएं (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की भी आशंका है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon Update Orange alert for Heavy to very Heavy rainfall and storm after 24 June
बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में प्री मानसून की बारिश होने के बाद अब अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 से 30 जून तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते खासतौर पर चारधाम यात्रा पर निकले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल के चार जिलों में तीन दिन का भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग देहरादून के महानिदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह 27, 28 और 30 जून को प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस दौरान पहाड़ों पर कहीं हल्का तो कहीं भारी भूस्खलन होने की आशंका है। इससे रास्ते भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में खासतौर पर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को पूर्वानुमान के अनुसार सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कहीं-कहीं पर नदियों में जलस्तर बढ़ने एवं रास्तों आदि में जलभराव से नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन


इसके अलावा बारिश और बिजली आदि चमकने से कच्चे घरों को भी नुकसान हो सकता है। इसी तरह 24 जून से 26 जून तक और 29 जून को कुमाऊं मंडल के चार जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में हल्का भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की आशंका रहेगी। इससे कहीं-कहीं पर रास्ते ब्लॉक हो सकते हैं। कई जगहों पर जलभराव आदि की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Gangotri Highway: भारी बारिश के बाद आगरा खाल-फाकोट के बीच आया मलबा, वाहनों की लगी लंबी कतार

यूपी में अगले चार दिनों में पहुंचेगा मानसून, उसके बाद उत्तराखंड में करेगा प्रवेश

आने वाले तीन से चार दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरप्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार मानसून उत्तर अरेबिनयन सागर, गुजरात, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में व छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में आगामी चार दिनों में पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed