Uttarakhand Weather: दिनभर उमस भरी गर्मी ने सताया, दून में फिर 33 डिग्री पहुंचा तापमान
Uttarakhand Weather Update: मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई है। एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को दून में बारिश न होने की वजह से दिन के समय गर्मी ने खूब परेशान किया। तापमान की बात करें तो दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 33.8 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री के इजाफे के साथ 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, भले ही इस बार मैदानी इलाकों में मानसून की बारिश का आंकड़ा सामान्य है, लेकिन आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के छह जिलों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा देहरादून, नैनीताल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
Rudraprayag: उच्च व मध्य हिमालय क्षेत्र में मौजूद तालों की गहराई और क्षेत्रफल की नहीं जानकारी, अध्ययन जरूरी
खड़खड़ी रपटे से गंगा में बही छह कारें
हरिद्वार में शनिवार को करीब डेढ़ घंटे की बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। खड़खड़ी सूखी नदी रपटे पर पार्क की गई छह लग्जरी कारें पानी के तेज बहाव में बहकर गंगा में पहुंच गईं। हरकी पैड़ी के सामने से बहते हुए आगे निकल गईं। कांगड़ा घाट से लेकर डामकोठी से पहले तक पुलों के बीच कारें फंसी रहीं।
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 35.4 25.9
पंतनगर 34.6 26.5
मुक्तेश्वर 20.7 16.0
नई टिहरी 28.0 19.0