{"_id":"6688412ed354f72cd90d4114","slug":"uttarakhand-weather-imd-red-alert-for-heavy-rainfall-schools-up-to-class-12-will-closed-in-eight-districts-2024-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, आठ जिलों में 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट, आठ जिलों में 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
Sat, 06 Jul 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने संवेदनशील व भूस्खलन वाले स्थान और नदियों के किनारे अधिक सतर्कता रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आज भी भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर समेत चमोली और पौड़ी जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिकों ने खुले स्थान पर रहने व जाने से बचने के लिए कहा है। संवेदनशील व भूस्खलन वाले स्थान और नदियों के किनारे अधिक सतर्कता रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
कुमाऊं के सभी छह जिलों में पहली से बारहवीं तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को भी छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, गढ़वाल में पौड़ी और रुद्रप्रयाग के स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी।