{"_id":"6a49d4f49248eb94910aaaab","slug":"uttarakhand-weather-humidity-and-heat-cause-discomfort-heavy-rain-warning-issued-for-dehradun-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: उमस और गर्मी ने किया पेरशान, देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: उमस और गर्मी ने किया पेरशान, देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी
Sun, 05 Jul 2026 09:24 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:24 AM IST
सार
आज पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
प्रदेश भर के मैदानी इलाकों में शनिवार को उमस ने परेशान किया। हालांकि पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। रविवार को देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने की संभावना है। मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Landslide: यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन, हनुमान चट्टी से आगे गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, रास्ता बंद
विज्ञापन
वहीं, शनिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
सुबह करीब 11 बजे शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई तो गर्मी और उमस से राहत मिली लेकिन बारिश के रुकते ही उमस ने देर शाम तक परेशान किया। बारिश की बात करें तो देहरादून में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।