फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Heavy Rainfall Gangotri Highway Blocked due to Heavy Landslide

Gangotri Highway: गंगनानी के पास भूस्खलन, मलबे में दबे टेम्पो ट्रैवलर समेत दो वाहन, महिला की मौत, छह घायल

Tue, 11 Jul 2023 12:17 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Jul 2023 12:17 AM IST
सार

Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग ने 10 से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy Rainfall Gangotri Highway Blocked due to Heavy Landslide
गंगोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज सोमवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास भारी बारिश के बीच भूसखलन हो गया। इस दौरान मलबे में एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक महिला यात्री समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हाईवे जनपद मुख्यालय की ओर से सुनगर और हर्षिल से सोनगाड़ तक बंद था। ऐसे में स्वयं सेवी राजेश रावत वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिलने ही वे मौके पर पहुंचे। जहां से उन्होंने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। उधर, हाईवे बंद होने के कारण एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई। 

विज्ञापन

बंदरकोट में बंद हुआ हाईवे

बारिश के बाद गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट में भूस्खलन होने से सड़क पर बोल्डर आ गए। जिसके चलते रास्ता बंद हो गया है। बीते दो दिन से लगातर बारिश होने के चलते हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Rainfall: पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर जाना प्रदेश का हाल, केंद्र से सहयोग का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रात आठ से सुबह पांच बजे तक आवाजाही पर रोक

बरसाती सीजन में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। मात्र आपातकालीन और सैन्य वाहनों की आवाजाही हो सकेंगी।

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है।

राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी। सोमवार को ऋषिकेश में 126 एमएम, नरेंद्रनगर में 103 एमएम, चंपावत में 31 एमएम, भगवानपुर में 24 एमएम, लक्सर में 20 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। देर रात तक बारिश होने के कारण यह आंकड़ा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि 13 और 14 जुलाई को बिजली कड़कने के साथ तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed