फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Heavy rain after four days brings relief from the heat Yellow Alert issued

Uttarakhand: चार दिन बाद झमाझम बरसे बदरा; गर्मी से मिली राहत, देहरादून और कुमाऊं के कई जिलों में यलो अलर्ट

Thu, 16 Jul 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 16 Jul 2026 05:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rain after four days brings relief from the heat Yellow Alert issued
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चार दिनों तक गर्मी और उमस झेलने के बाद देहरादून में मौसम ने अचानक करवट ली। पहले शहर के कुछ इलाकों में हल्की रिमझिम बारिश हुई, जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलभराव और यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने देहरादून के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के बाद कई क्षेत्रों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। दिनभर गर्मी से परेशान लोग शाम को मिली राहत से खुश नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन


Rishikesh: बारिश के दौरान आस्था पथ पर बिजली के पोल में उतरा करंट, चपेट में आने से नौ साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed