{"_id":"6963ebfeed9661b5fc0f715d","slug":"uttarakhand-weather-frost-in-hills-cold-wave-in-plains-schools-in-dehradun-will-open-only-after-8-30-am-2026-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पहाड़ों में पाला तो मैदान में शीतलहर बढ़ा रही ठंड, दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पहाड़ों में पाला तो मैदान में शीतलहर बढ़ा रही ठंड, दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल
Mon, 12 Jan 2026 01:00 AM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:00 AM IST
सार
Uttarakhand weather Update: मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में भले बारिश-बर्फबारी न हो रही हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में शीतलहर सूखी ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
हालांकि देहरादून समेत छह जिलों में कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 17 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: बारिश न बर्फबारी...प्रदेश की आर्थिकी पर पड़ने लगी भारी, बनने लगे सूखे जैसे हालात
Trending Videos
दून में साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल
मौसम विभाग की ओर से पाला और अधिक ठंड की चेतावनी को देखते हुए डीएम सविन बंसल ने स्कूलों के समय को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कक्षा एक से 12 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 31 जनवरी तक साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे।