उत्तराखंड: गुरुवार शाम देहरादून में बदला मौसम, हुई बारिश, यमुनोत्री हाईवे 24 घंटे से बंद
Uttarakhand Weather Forecast: मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून में गुरुवार को सुबह से ही चटख धूप खिली। दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम होते-होते देहरादून में मौसम बदल गया और बादल छा गए। जिसके बाद रात को झमाझम बारिश हुई।
आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इस बाबत मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं के अलावा गढ़वाल क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
मसूरी: बारिश के बाद अचानक उफान पर आया कैंपटी फॉल, विकराल रूप देख दहशत में आए पर्यटक, तस्वीरें...
कोटद्वार: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, एनएच पर लगा जाम
गुरुवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनएच पर झंडाचौक समेत कई मुख्य मार्गों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच पर जलभराव होने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। उधर, पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश से मलबा आने से दूसरे दिन भी पांच सड़कें बंद रहीं।
24 घंटे से बंद है यमुनोत्री हाईवे
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 24 घंटे से बंद है। हाईवे पर ब्रहमखाल के समीप पनोत में भूस्खलन से मार्ग बंद है। हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी व एक पोकलेंड मशीन लगाई गई है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे यमुनोत्री हाईवे पर ब्रहमखाल के समीप पनोत में भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध हो गया था।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। हाईवे बंद होने के कारण वाहनों को कल्याणी, मालना, पटारा, डांग से स्यालना होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है। हालांकि इस मार्ग से उत्तरकाशी से बड़कोट या बड़कोट से उत्तरकाशी जाने के लिए 12 किमी की अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ रही है।
रुड़की: दो घंटे की बारिश से जगह-जगह जल भराव
शहर में दोपहर करीब दो बजे बरसने शुरू हुए बादलों ने दो घंटे में ही शहर की गलियों से लेकर सड़कों पर जलभराव कर दिया। कुछ लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी भर गया। वहीं बारिश रुकने के कुछ समय बाद ही नाले और नालियां सामान्य हो गई। हालांकि इस दौरान लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
करीब दो बजे शहर में करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश ने जहां एक ओर लोगों को उमस और गर्मी से राहत दिलाई वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए। नालों में उफान आने के बाद बारिश का पानी घरों में घुस गया। दोपहर बाद तक सड़कों पर पानी भरा रहा। इससे लोगों की जहां दुश्वारियां बढ़ी, वहीं नालों की सफाई न होने को लेकर लोगों में नगर निगम के प्रति रोष भी दिखा।
गोपेश्वर: चट्टान कटिंग से लग रहा वाहनों का जाम
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चमोली चाड़े पर इन दिनों चट्टान कटिंग का काम चल रहा है, जिससे लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक वर्ष से एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास निगम) की ओर से चाड़ा तोक में कटिंग की जा रही है।
यहां हार्ड रॉक होने के कारण कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। चट्टान कटिंग से यहां करीब 300 मीटर के हिस्से में सड़क बेहद संकरी हो गई है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है। सेना के ट्रकों की आवाजाही होने पर जाम मुश्किल से खुल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से कुछ दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से करवाने की मांग उठाई।