फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: 219 roads including five national highways closed due to landslide

उत्तराखंड में मौसम की मार: भूस्खलन और भूधंसाव से पांच नेशनल हाईवे समेत 219 सड़कें बंद

Fri, 27 Aug 2021 09:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Aug 2021 09:15 PM IST
सार

शुक्रवार को लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पांच नेशनल हाईवे, 15 स्टेट हाईवे, सात जिला मार्ग, 13 अन्य जिला मार्ग, 90 ग्रामीण सड़कें (सीविल) और 89 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Latest News: 219 roads including five national highways closed due to landslide
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और भूधंसाव से पांच नेशनल हाईवे समेत कुल 219 सड़कें बंद हैं। टिहरी जिला प्रशासन ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को तपोवन से मलेथा तक आवागमन के लिए बंद कर दिया है। पहाड़ियों से लगातार पत्थर और बोल्डर गिरने से पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा खतरनाक बनी हुई है। ऐसे में लोगों को इन दिनों पहाड़ की यात्रा टालने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


ऋषिकेश-देहरादून हाईवे: दो जगह से ढहा 57 साल पुराना पुल, गढ़वाल का राजधानी से संपर्क कटा, तस्वीरें...
विज्ञापन


शुक्रवार को लोनिवि की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पांच नेशनल हाईवे, 15 स्टेट हाईवे, सात जिला मार्ग, 13 अन्य जिला मार्ग, 90 ग्रामीण सड़कें (सीविल) और 89 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं। लोनिवि, बीआरओ और दूसरी एजेंसियों की ओर से सड़कों को खोलने की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले नेशनल हाईवे को खोलने के लिए 136 जोसीबी मशीनों को लगाया गया है। कुल 314 जेसीबी मशीनों को विभिन्न मार्गों को खोलने पर लगाया गया है। शुक्रवार को लोनिवि की ओर से 166 सड़कों को खोलने का कार्य किया गया। इसके बावजूद लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा आने से सड़कें पुन: बंद हो जा रही हैं।  

वैकल्पिक मार्ग खुले, लेकिन यात्रा करना खतरनाक
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 तपोवन से मलेथा तक बंद होने की स्थिति में दो वैकल्पिक मार्ग हैं, लेकिन जानकारों ने यात्रा के लिए इन मार्गों को भी सुरक्षित नहीं बताया है। बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। इनमें पहला मार्ग श्रीनगर-बदरीनाथ जाने के लिए ऋषिकेश-चंबा- कोटी कॉलोनी टिहरी से होते श्रीनगर की ओर जाया जा सकता है, लेकिन इस मार्ग पर भी नरेंद्रनगर व खाड़ी के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो रहा है। इस मार्ग पर भी यात्रा करना असुरक्षित हो सकता है। इसके अलावा दूसरा मार्ग देहरादून-धनौल्टी-चंबा-टिहरी होते हुए श्रीनगर-बदरीनाथ पहुंचा जा सकता है।

पहाड़ चढ़ने वाले लोगों को भद्रकाली में अपडेट कराएं

शासन की ओर से टिहरी, देहरादून जिला प्रशासन और पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया गया है कि पहाड़ चढ़ने वाले लोगों को ऋषिकेश के पास भद्रकाली चेक पोस्ट पर रोका जाए और बहुत आवश्यक होने पर ही आगे की यात्रा के लिए जाने दिया जाए। यात्रियों को दूसरे वैकल्पिक मार्ग देहरादून-धनोल्टी-चंबा की तरफ से भेजा जाए। इसके साथ ही यात्रियों को मार्ग की यथास्थिति बताने को कहा गया है। इस संबंध में अपर सचिव आपदा प्रबंधन  डॉ.आनंद श्रीवास्तव की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग फकोट के पास बंद 
मूसलाधार बारिश के कारण चम्बा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग फकोट के पास बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई है। सड़क दोनों ओर से टूट चुकी हैं, जिससे दोनों ओर से आवाजाही का संपर्क टूट चुका है। सड़क की मरम्मत होने में काफी वक्त लग सकता है।

नेशनल हाईवे-58 बीच के हिस्से में स्थानीय लोगों के लिए खुला 
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 को यूं तो जिला प्रशासन ने तपोवन ने श्रीनगर मलेथा तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद किया है, लेकिन बीच के हिस्से में मार्ग खुलने से स्थानीय लोग आवाजाही कर सकेंगे। शुक्रवार शाम तक मार्ग ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, कौड़ियाला, तोताघाटी, तीनधारा, शिवमूर्ति में मार्ग बन्द था, जिसे ब्रह्मपुरी से तोताघाटी, शिवपुरी व तीनधारा तक यातायात के लिए खोल दिया गया है। वर्तमान में मार्ग केवल एक स्थान तोताघाटी में अवरुद्ध है, जिसे खोलनेे की कार्रवाई देर शाम तक जारी थी। मार्ग को खोलने के लिए यहां आठ जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। 

नेशनल हाईवे-94 फकोट के पास मार्ग खुला 
राष्ट्रीय राजमार्ग-94 ऋषिकेश से फकोट के मध्य सोनी गांव के पास बंद था, जिसे अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। फकोट किमी 32.10 के पास दो-तीन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इन स्थानों पर बीआरओ की ओर से पहाड़ कटान कर मार्ग यातायात के लिए खोलने की कार्रवाई की जा रही है। बीआरओ की ओर से बताया गया कि मार्ग शुक्रवार देर रात या शनिवार तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed