फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today IMD Dense Fog Yellow and Orange Alert in Haridwar udham singh nagar

Uttarakhand Weather: दिन में तीन डिग्री बढ़ा दून का तापमान, सुबह कोहरा तो शाम को सता रही सूखी ठंड

Fri, 05 Jan 2024 08:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jan 2024 08:30 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Today: प्रदेश के किसी भी जिले में अभी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह-शाम के साथ रात को भी सूखी ठंड सताएगी।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today IMD Dense Fog Yellow and Orange Alert in Haridwar udham singh nagar
उत्तराखंड में कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस सीजन अभी तक दिन के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई है। यही वजह है कि रात के बजाए दिन के समय ठंड का कम अहसास हो रहा है। शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर मुक्तेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 14.2 रिकॉर्ड और रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 4.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी में दिन और रात का तापमान सामान्य रहा।

विज्ञापन


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। हरिद्वार जिले के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड का अहसास होगा। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह-शाम के साथ रात को भी सूखी ठंड सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Hemkund Sahib: कड़ाके की ठंड से रुके निर्माण कार्य, माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, 80 मजदूर लौटे

बारिश के आसार नहीं

प्रदेश के किसी भी जिले में अभी बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाया रहा। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed