फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today Fog in Plains and Cold Wave in Mountains

Uttarakhand Weather: धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जगहों पर छाया कोहरा, ठंडी हवाएं कर रही परेशान

Thu, 28 Dec 2023 10:27 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Dec 2023 10:27 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update:  नए साल में प्रदेश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today Fog in Plains and Cold Wave in Mountains
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। आज गुरुवार को राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। हालांकि कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलता गया।

विज्ञापन


पहाड़ों की रानी मसूरी,धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ है। यहां दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली हुई है।
विज्ञापन


हरिद्वार में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। पछवादून और चकराता में मौसम साफ है। हल्की धूप निकली हुई है। विकासनगर में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और चकराता में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड: जमे नीती घाटी के झरने और नदी, खूबसूरत वादियों का दीदार करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक

31 दिसंबर के बाद बिगड़ेगा मौसम

30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा। वहीं, 31 दिसंबर के बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी की होने की संभावना है। इससे शीतलहर चलने से प्रदेश भर में ठंड बढ़ेगी। इसका असर दिन के तापमान में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed