Uttarakhand Weather update : आज भी हल्की बारिश के आसार, मसूरी-देहरादून मार्ग करीब 16 घंटे के बाद एक बार फिर खुला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
Chardham yatra 2020: दो महीने में 37 हजार से अधिक ई-पास जारी, 22 हजार तीर्थ यात्री कर चुके यात्रा
मसूरी देहरादून मार्ग करीब 16 घंटे के बाद एक बार फिर खुला
मसूरी देहरादून मार्ग करीब 16 घंटे के बाद एक बार फिर खुल गया है, जिससे वहां पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बता दें कि मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास लगातार भूस्खलन होने के बाद बंद हो रहा है।बुधवार को 03 दिन से बंद होने के बाद मार्ग को शाम को 04 बजे खोला गया था।
परंतु रात 09 बजे एक बार फिर भारी भूस्खलन होने के बाद मार्ग बंद हो गया, जिसको गुरुवार को 16 घंटे के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा चार जेसीबी से सड़क पर आए मलबे और पत्थर को हटा कर खोल दिया गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए मार्ग को रात के लिए बंद किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की कोई घटना ना हो।
हरबर्टपुर में उफान पर आया चोरखाला
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश के बीच हरबर्टपुर के बीच से बहने वाला चोरखाला उफान पर आ गया है। देखते ही देखते खाले का पानी ओवरफ्लो होकर खाले से बाहर आने लगा।
विकासनगर स्थित एसजीआरआर स्कूल के पास इसी खाले में एक भैंस तेज बहाव में बह गई, जिससे कुछ दूरी पर खाले से बाहर निकाल लिया गया। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि खाले के उफान पर आने से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बदरीनाथ हाईवे सुबह पांच से आठ बजे तक रहा बंद
श्रीनगर व रुद्रप्रयाग में झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। चमोली जिले में सुबह पांच बजे से रिमझिम बारिश अभी भी जारी है। बदरीनाथ हाईवे सुबह पांच से आठ बजे तक क्षेत्रपाल में मलबा आने से बंद रहा।
अभी माणा गांव तक हाईवे सुचारु है। भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो सौ पैदल मार्ग और सात संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बदरीनाथ हाईवे बुधवार को क्षेत्रपाल में मलबा और बोल्डर आने से करीब दस घंटे तक बंद रहा, जिससे बदरीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रपाल में बदरीनाथ हाईवे खस्ताहालत में है। यहां खेत और चट्टान से रुक-रुककर भूस्खलन हो रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।