{"_id":"5f59bd12069c9304b275e5c6","slug":"uttarakhand-weather-forecast-today-updates-in-hindi-chardham-yatra-route-and-weather-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather : चारधाम यात्रा रूट पर वाहनों की आवाजाही सुचारू, कई जगह आज भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather : चारधाम यात्रा रूट पर वाहनों की आवाजाही सुचारू, कई जगह आज भी बारिश के आसार
Thu, 10 Sep 2020 11:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं आज चारधाम यात्रा रूट पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है।
आंबेडकर कॉलोनी में घरों में दौड़ रहा करंट
मसूरी गांधी चौक स्थित आंबेडकर कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन से घरों में करंट फैल रहा है। इससे हर पल लोग परेशान हैं। उन्होंने मांग है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि कई बार इसको लेकर शिकायत की गई है लेकिन कोई सुध नहीं ली गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सचिन गुहेर ने बताया कि कॉलोनी में कई घरों की छत से मात्र तीन चार फूट ऊंचाई पर हाईटेंशन लाइन जा रही है।
विज्ञापन
बारिश के समय इस लाइन से घरों में करंट फैल जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। चेतावनी दी कि अगर जल्द विद्युत लाइनों को हटाने का काम नहीं किया जाता तो विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
उधर एसडीओ पंकज थपलियाल ने कहा कि आंबेडकर कॉलोनी के लोगों ने अपने मकान की ऊंचाई को बढ़ा दिया है, जिससे तार और छत के बीच का गैप बहुत कम हो गया है। जल्द क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और कोशिश करेंगे कि लोगों को राहत मिल सके।