फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: rain fall and snowfall alert in next 24 hours

उत्तराखंड मौसम : देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी, मई के महीने में भी ठिठुरे लोग 

Thu, 13 May 2021 10:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 May 2021 10:29 PM IST
सार

वहीं गुरुवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। राज्य के अन्य इलाकों में फिलहाल बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: rain fall and snowfall alert in next 24 hours
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म गतिविधियों के सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल रहा है। वहीं गुरुवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं दोपहर तीन बजे बाद दून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।राज्य के अन्य इलाकों में फिलहाल बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: चलती कार पर पहाड़ी से अचानक गिरा बोल्डर, मच गई चीख-पुकार, तस्वीरें...
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले के विभिन्न हिस्सों में बुधवार से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के आसपास की पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उतराखंड: अतिवृष्टि से कैंचीधाम में मची तबाही, उफान पर आए नदी-नाले, सड़कों पर आया मलबा, एक की मौत, तस्वीरें...

बुधवार दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार शाम को समाचार लिखे जाने तक जारी है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के आसपास की पहाड़ियों ने एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में दिन के समय अधिकतम तापमान 8 डिग्री और रात को शून्य तक पहुंच रहा है।


 

कुमाऊं में भी झमाझम बारिश से गिरा तापमाान

कुमाऊं में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी पर्वतीय जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे तामपान में काफी गिरावट आ गई है। लगातार हो रही बारिश से मई के महीने में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। 

 बृहस्पतिवार को भी बागेश्वर में जिलेभर में  कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे मुख्यालय का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बारिश के चलते खेतों में गेहूं की कटाई-मंडाई कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अल्मोड़ा जिले में दिन के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर बाद एक बार फिर तेज बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम चल रहा है।  

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 मई तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है। चंपावत जिले में भी अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से न केवल मौसम खुशगवार हुआ बल्कि लोगों की पेयजल किल्लत में थोड़ी कमी आई। उधर, पिथौरागढ़ जिले में बृहस्पतिवार को भी जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। नाचनी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश होने के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। इससे रामगंगा का पानी भी मटमैला हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed