फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update : mild rain expected

उत्तराखंड मौसम: आज आंशिक बादल छाए रहने के आसार, कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश का पूर्वानुमान

Sat, 13 Mar 2021 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Mar 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : mild rain expected
आंशिक बादल छाए रहने के आसार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आज (शनिवार) को राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड के लगभग रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


जबकि राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने के संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर में मौसम दिनभर करवट बदलता रहा। बादलों और सूरज में लुकाछुपी होती रही। सुबह और दोपहर के वक्त शहर में हल्की बूंदाबांदी होती रही। इसके चलते हुए उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

चमोली जिले में शुक्रवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। 


मसूरी में हुई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

वहीं मसूरी शहर में शुक्रवार को बारिश होने से मौसम में एक बार फिर ठंड वापस लौट आई है। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से शहर में हल्की बारिश हुई, जिससे शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश होने से शहर का मौसम खुशनुमा हो गया है।


आसमान में छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता 


आसमान में काले बादल छाने के साथ ही जनपद के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। क्योंकि, इस समय जनपद के किसान सरसों की कटाई कर रहे हैं। इस बार हरिद्वार जनपद के किसानों ने 44 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं के साथ-साथ लगभग 1500 हेक्टेयर भूमि पर सरसों की फसल बोई है।

 

इस समय खेतों में खड़ी सरसों की फसल की कटाई का कार्य जोरों पर है। इसी बीच शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली और आसमान में काले बादल छाए रहने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान सुशील चौधरी, ब्रिजेश शर्मा और रजत शर्मा आदि का कहना है कि सरसों की फसल की कटाई कर उसे खेतों की मेढ़ पर सूखने के लिए रखा गया है।

 

अगर बारिश हुई तो सरसों की फसल को नुकसान होगा। मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव का कहना है कि जल्द अपनी फसल को समेटकर घरों तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed