फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: many highway closed due to rain

उत्तराखंड: कौड़ियाला-व्यासी के बीच बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध, खरादी में मलबा गिरने से यमुनोत्री हाईवे भी बंद

Mon, 14 Jun 2021 09:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jun 2021 09:51 PM IST
सार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी-कौडिय़ाला के बीच सिंगटाली क्षेत्र फिर सिरदर्द बन गया है। यहां बार-बार मलबा आने से यातायात बाधित हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: many highway closed due to rain
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कौड़ियाला-व्यासी के बीच अवरुद्ध होने से देवप्रयाग और मलेथा से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं दोपहर तक सड़क खुलने की आस में खड़े लोग शाम को लौट आए। 

विज्ञापन


बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर व्यासी-कौडिय़ाला के बीच सिंगटाली क्षेत्र फिर सिरदर्द बन गया है। यहां बार-बार मलबा आने से यातायात बाधित हो रहा है। रविवार सुबह भी यहां मलबा आने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया था। मलबा हटाकर पीडब्लूडी ने यातायात बहाल किया लेकिन सोमवार रात लगभग एक बजे बोल्डर और मलबा राजमार्ग पर आ गिरा।
विज्ञापन


इससे सड़क पुन: अवरुद्ध हो गई। सूचना पर पुलिस ने यातायात को देवप्रयाग-गजा-खाड़ी-नरेंद्रनगर और मलेथा-पीपलडाली-चंबा-नरेंद्रनगर मोटर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया। थाना प्रभारी महिपाल सिह रावत ने बताया कि राजमार्ग को खोलने के लिए पीडब्लूडी एनएच खंड ने जेसीबी व कटर मशीनें लगाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: प्री-मानसून की बारिश से मालदेवता में तबाही, घरों-दुकानों में घुसा मलबा, कई गांवों का दून से संपर्क कटा

वहीं, राजमार्ग खुलने के इंतजार में बड़े वाहनों की लंबी कतार देवप्रयाग में लग गई। सब्जी, दूध और सब्जी के वाहन देवप्रयाग व मलेथा होते श्रीनगर व पौड़ी के लिए निकले। वहीं रोगियों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी ऋषिकेश-देहरादून जाने के लिए भी 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। 
इधर, पीडब्लूडी एनएच खंड के सहायक अभियंता वीएन द्विवेदी ने बताया कि सड़क में काफी मात्रा में मलबा गिरा है। मशीनें मलबा हटाने में जुटी हैं। देर शाम तक सड़क खुलने की उम्मीद है।

खरादी में मलबा गिरने से यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध

यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे में सड़क चौड़ीकरण का मलबा गिरने से आवाजाही अवरुद्ध हो गई। पहाड़ी से मलबा व बोल्डर रुक-रुककर गिरने की वजह से हाईवे को खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया।

चारधाम सड़क परियोजना (ऑलवेदर रोड) के तहत पोल गांव से पालीगाड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत खरादी कस्बे से गुजरने वाले हाईवे पर भी चौड़ीकरण का कार्य जारी है। लेकिन कस्बे के ऊपर से गुजर रहे खरादी-स्यालना मोटर मार्ग के किनारे पीएमजीएसवाई का डंपिंग जोन हाईवे के साथ चौड़ीकरण कार्य के लिए मुसीबत बनता जा रहा है।

सोमवार को निर्माण एजेंसी की ओर से कच्चे पहाड़ पर किए जा रहे चौड़ीकरण के दौरान डंपिंग जोन का मलबा भी नीचे गिरने से शाम साढ़े चार बजे करीब हाईवे अवरुद्ध हो गया। मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे के किनारे बना पांच मंजिला होटल भी खतरे की जद में आ गया है। निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी के परियोजना प्रबंधक कादिर अहमद ने बताया कि हाईवे खोलने के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन रुक-रुककर मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे खोलने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed