फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: cloudy weather today, rain expected in some areas

उत्तराखंड : 25 से 27 जून तक झमाझम बारिश के आसार, आज उमस और गर्मी से लोग परेशान

Thu, 24 Jun 2021 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Jun 2021 03:55 PM IST
सार

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बावजूद मौसम का अजीबोगरीब मिजाज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: cloudy weather today, rain expected in some areas
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 से लेकर 27 जून तक राजधानी दून और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं। वहीं, अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और दून में गुरुवार की सुबह से ही उमस से लोग परेशान हो गए हैं। दोपहर बाद देहरादून में मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई।

विज्ञापन


ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: 27 घंटे बाद खुला रास्ता, जगह-जगह फंसे रहे 200 वाहन, तस्वीरें...
विज्ञापन


हरिद्वार में तड़के 3 बजे बारिश हुई। अब मौसम साफ है और धूप निकली है। डोईवाला में आसमान में बादल छाए हैं, यहां मौसम ठंडा है। रुद्रप्रयाग जिले में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, उमस भरी गर्मी हो रही है। केदारनाथ में मौसम सुहावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से आफत: 30 घंटे में तय हो रहा चार घंटे का सफर, लकड़ी के लट्ठों के सहारे नाले पार कर रहे लोग, तस्वीरें...

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फरासू के समीप मलबा आने से गुरुवार की सुबह छह बजे अवरुद्ध हो गया था, जिसे दोपहर डेढ़ बजे बाद खोल दिया गया।

मौसम का अजीबोगरीब मिजाज देखने को मिल रहा है

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बावजूद मौसम का अजीबोगरीब मिजाज देखने को मिल रहा है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के चलते बुधवार को अपराह्न चार बजे थंडरस्टॉर्म जोन सक्रिय हो गया। इसके चलते न सिर्फ तेज हवाएं चलीं, वरन कई इलाकों में बारिश भी हुई। 

हालांकि, तेज हवाओं के साथ बारिश का नजारा थोड़ी देर ही देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में तापमान में वृद्धि के साथ ही थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बार-बार देखने को मिल रही हैं। दूसरी ओर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं और बारिश से बिजली के तार टूटने के साथ ही जंफर उड़ गए। 

इससे बसंत विहार, इंदिरानगर, कारगी चौक, आईएसबीटी, माजरा, डालनवाला, राजपुर रोड, देहराखास, टीएचडीसी कॉलोनी, प्रेमनगर, कैंट एरिया, बल्लीवाला, बल्लूपुर, चकराता रोड, राजपुर रोड समेत कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं और बारिश का दौर थमने के बाद बिजली विभाग के इंजीनियरों ने टूटे तारों को जोड़कर और जंफर ठीक कर बिजली आपूर्ति को बहाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed