फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today News: rainfall can be expected in some areas

उत्तराखंड मौसम अपडेट : कहीं-कहीं हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना, हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य शुरू

Mon, 12 Apr 2021 12:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Apr 2021 12:14 PM IST
सार

  • दोपहर बाद कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: rainfall can be expected in some areas
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर सेना ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में आज सोमवार को बादल छाए रहे। देहरादून में भी सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। जिसके बाद धूप निकल आई। वहीं आज कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


10 मई को खुल रहे हैं हेमकुंड साहिब के कपाट 

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर सेना ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया है। बता दें कि 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर 418 इंजीनियरिंग कोर और 62 सिख रेजिमेंट के 19 जवान बर्फ साफ करने में जुटे हैं। हेमकुंड साहिब में अभी भी सात से आठ फीट तक बर्फ जमी हुई है। आस्था पथ पर ढाई किमी पर 12 फीट का हिमखंड है।
विज्ञापन


मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी बुलेटिन के मुुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में दोपहर बाद कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। राज्य के बाकी स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून में मौसम सामान्यत: साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 16 डिग्री रहेगा।

24 घंटे में जंगल की आग से 11 हेक्टेयर जंगल स्वाह

रुद्रप्रयाग जिले में वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 24 घंटे में अलग-अलग वन क्षेत्रों में आग लगने से 11 हेक्टेयर जलकर जल गया। इस दौरान जंगल में कई पशु-पक्षी भी आहत हुए हैं। विभागीय कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

अगस्त्यमुनि रेंज के गंधारी सिविल क्षेत्र में शनिवार रात को अराजक तत्वों ने आग लगा दी। शुष्क मौसम के कारण देखते ही देखते आग की लपटें जंगल के बड़े भू-भाग में फैल गई। सूचना पर वन दरोगा शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय क्रू-स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगल में लगी आग को बुझाने में सफलता पाई।

टीम ने बताया कि वनाग्नि ने तीन हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान जंगल में कई  पशु-पक्षी भी आहत हुए हैं। क्वीली-कुरझण में भी वन पंचायत के जंगलों में लगी आग से तीन हेक्टेयर जलकर जल गया। उधर, ढौंडिक वन पंचायत के जंगल में भी अराजक तत्वों ने आग लगाई, जिससे 3.5 हेक्टेयर जंगल में वन संपदा जलकर जल गया।

वन दरोगा एसपीएस नेगी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांवों से लगे जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ी हैं। इधर, जखोली ब्लॉक के चाका-फलाटी के जंगलों में भी आग से लगभग दो हेक्टेयर जंगल स्वाह हो गए हैं। डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम और बढ़ती गर्मी के कारण वनाग्नि का प्रकोप अधिक हो रहा है। अभी तक प्रभागीय क्षेत्र में 120 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी हैं।

जंगल में आग लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार

 टिहरी वन रेंज के मोकरी कक्ष संख्या छह में नर्सरी के समीप जंगल में आग लगाते हुए वन कर्मियों ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों धर दबोच लिया है। वन अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी को सोमवार (आज) न्यायालय में पेश किया जाएगा। रेंज अधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे के लगभग वन आरक्षी आजाद सिंह पंवार ने मोकरी नर्सरी के समीप पाटा गांव निवासी बुद्धि लाल (55) को धर दबोचा।

वन आरक्षी के मना करने के बावजूद वह तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगाता रहा। बताया आरोपी नशे की हालत में है। वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस से राय लेने के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराएं भी जोड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed