उत्तराखंड मौसम अपडेटः बुधवार को भी कई जगह बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश होने और ओले गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा कुछ जगह आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी संभावना है। हालांकि बुधवार को फिलहाल राज्य में अधिकतर जगह मौसम साफ बना हुआ है।
उत्तराखंड: चारों धाम समेत ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी, देखें वीडियो...
मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पूरे दिन बादल छाये रहे। पहाड़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इसके कारण पिछले कुछ दिनों से मौसम में बढ़ रही गर्मी में कुछ कमी आई। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है।
वहीं, अन्य जिलों में कुछ जगह बारिश होने का अनुमान है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत के कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
दून में सामान्य से नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी इलाकों में कुछ जगह तेज झोंकेदार हवा चल सकती है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर दोपहर में हल्की धूप भी रह सकती है।
राजधानी देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री नीचे पहुंच गया। राजधानी दून में भी सुबह धूप नहीं निकली। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन फिर आसमान बादलों से ढक गया।
राजधानी दून में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री रहा। आज ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।