{"_id":"63c45035454cdd114c16adf3","slug":"uttarakhand-weather-dense-fog-and-cold-wave-alert-in-next-24-hours-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: 24 घंटे में शीतलहर के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट, दो दिन बाद बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: 24 घंटे में शीतलहर के साथ घने कोहरे का येलो अलर्ट, दो दिन बाद बर्फबारी के आसार
Mon, 16 Jan 2023 12:45 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 16 Jan 2023 12:45 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में दो दिन बाद उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में भी जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उधर, अगले 24 घंटे में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
विज्ञापन
Uttarakhand: केदारनाथ में माइनस 10 डिग्री तापमान, जमी साढ़े तीन फीट बर्फ, 47 मजदूर लौटे, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी से मैदान से पहाड़ तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजधानी दून में अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रह सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।