Uttarakhand Weather: बदला मौसम...केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड
Uttarakhand Weather Update: लंबे इंतजार के बाद अब नए साल पर पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी के बाद मौसम में ठंडक और बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में नए साल पर मौसम ने करवट बदली है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी हुई। क्षेत्र में बर्फबारी से जनपद निवासियों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फबारी के बाद जनपद में मौसम ठंडा हो गया है। वहीं गुप्तकाशी में भी दोपहर बाद हल्की बूंदा बांदी हुई।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी
चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बृहस्पतिवार रात को मलारी में भी हल्की बर्फबारी हुई। साथ ही हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ के नर नारायण पर्वत, नीलकंठ, बसुधारा क्षेत्र सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे सुदूर चोटियों में ताजी बर्फ जम गई है। हालांकि बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई। बर्फबारी से जनपद के निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को धूप खिलने से चोटियों पर जमी बर्फ चमकने लगी।
Chamoli: स्पेन की जेमा अपनी पीठ पर ढो रहीं हिमालय का कचरा, 2023 में योग सीखने और पहाड़ घूमने थी आई
घने कोहरे का अलर्ट
केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत जिले के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि पर्वतीय इलाकों में खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अगले दिन यानि पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद छह और सात जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों में छाए कोहरे से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते दिन भर ठंड ने परेशान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.