Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, देहरादून और यमुनोत्री में झमाझम बारिश
Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकाें में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देर शाम मौसम ने करवट बदली। बड़कोट तहसील क्षेत्र में चटख धूप के बीच अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। यमुनोत्री धाम सहित खरशालीगांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बारिश हो रही है। वहीं, राजधानी देहरादून के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकाें में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।
India China Border: वाहनों की आवाजाही के लिए तीसरे दिन खुला मलारी हाईवे, सेना और आईटीबीपी के जवानों को राहत
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी थोड़ा परेशान कर सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.