फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather alert tourists entry banned in Auli rain chances read All Updates in hindi

Uttarakhand Weather: मौसम का अलर्ट...औली में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, दून समेत सात जिलों में बारिश के आसार

Mon, 03 Mar 2025 11:13 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)/ देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)/ देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Mar 2025 11:13 AM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से भी फिर से अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते प्रशासन ने पर्यटकों के औली जाने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather alert tourists entry banned in Auli rain chances read All Updates in hindi
औली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मौसम के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर सोमवार तक रोक लगा दी है। रविवार को भी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया। वहीं मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन


हाल ही में भारी हिमपात और माणा में हिमस्खलन की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब मौसम विभाग की ओर से भी फिर से अलर्ट जारी किया गया है जिसके चलते प्रशासन ने पर्यटकों के औली जाने पर रोक लगा दी है। रविवार को औली जाने वाले सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को भी मौसम का अलर्ट है। इस कारण औली में पर्यटकों की आवाजाही बंद रहेगी। मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दून समेत सात जिलों में हल्की बारिश के आसार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में सोमवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई। जबकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आकाशीय बिजली चमकने के साथ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के अनुसार तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। ऐसे में तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
 

ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: खुद बर्फ के बवंडर से निकले, फिर लोडर किया स्टार्ट...31 जिंदगियों के लिए ऐसे देवदूत बना चालक

मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप खिलने से तापमान में इजाफा होगा। इससे ठंड से राहत मिलेगी। वहीं, रविवार को धूप खिलने से ठंड से राहत मिली और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की कमी के साथ 10.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed