फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather After a long time the weather showed its temper, heat tormented throughout the day

Uttarakhand Weather: लंबे समय बाद मौसम ने दिखाए तेवर, दिनभर तपिश ने सताया, कल दो जिलों में अलर्ट

Thu, 21 Aug 2025 09:43 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Aug 2025 09:43 PM IST
सार

मानसून ट्रफ लाइन का असर कम होने के वजह से प्रदेश भर में बारिश से राहत मिली है। आज (शुक्रवार) राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather After a long time the weather showed its temper, heat tormented throughout the day
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय बाद उत्तराखंड में मौसम खुला तो मैदानी इलाकों में गर्मी ने भी खूब तेवर दिखाए। चटक धूप खिलने से तपिश भरी गर्मी ने दिनभर सताया। हालांकि शाम को कुछ एक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के इजाफे के साथ 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 22.1 डिग्री रहा। उधर दिन भर में 0.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। ऐसा ही प्रदेश के अन्य जिलों का भी रहा।
विज्ञापन


Uttarkashi: मलबा आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर बढ़ा...जलमग्न हुआ स्यानाचट्टी, तीन गांव खाली कराए
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून ट्रफ लाइन का असर कम होने के वजह से प्रदेश भर में बारिश से राहत मिली है। आज (शुक्रवार) राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर और चम्पावत जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed