फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: After 30 years, the feeling of weather like September in May, record rain this month 

Uttarakhand Weather : 30 साल बाद मई में सितंबर जैसे मौसम का अहसास, इस महीने हुई रिकॉर्ड बारिश

Sun, 29 May 2022 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा निशांत खनी, हरिद्वार
निशांत खनी, हरिद्वार Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 May 2022 04:46 AM IST
सार

1992 में मई पहले हफ्ते रहा था ऐसा ही मौसम। रिकार्ड बारिश के बाद नमी और पहाड़ों में लगातार बारिश होने से हरिद्वार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। दोपहर में भले ही उमस हो रही है, लेकिन रात में कूलर और एसी की जरूरत नहीं पड़ रही है। पंखे से काम चल रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: After 30 years, the feeling of weather like September in May, record rain this month 
उत्तराखंड का मौसम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम और क्रिकेट में नए रिकार्ड बनते और टूटते हैं। मौसम के बदलते मिजाज ने मई में 30 साल पहले का रिकार्ड तोड़ दिया है। मई में सितंबर जैसे मौसम का अहसास करा दिया है। इसकी वजह पूरे महीने में अब तक 49.2 एमएम की रिकार्ड बारिश है। बारिश के बाद नमी और पहाड़ों में लगातार बारिश होने से हरिद्वार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। दोपहर में भले ही उमस हो रही है, लेकिन रात में कूलर और एसी की जरूरत नहीं पड़ रही है। पंखे से काम चल रहा है।

विज्ञापन


मौसम लगातार करवट बदल रहा है। इससे तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। मई के पहले हफ्ते में भीषण उमस रही। अंधड़ और तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हुई। 16 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का भी कई सालों का रिकार्ड टूटा। लेकिन इसके बाद मौसम का फिर मिजाज बदला। 
विज्ञापन


22 और 23 मई की बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। 23 मई को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का कई दशकों का रिकार्ड टूटा। मई माह में सामान्यतौर पर अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। लेकिन इस बार मई आखिरी हफ्ते का तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। ऐसा अक्सर सितंबर में देखने को मिलता है। सामान्य से नीचे तापमान होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, आद्रता बढ़ने से दोपहर में 12 से दो बजे तक कभी कभी उमस हो रही है। लेकिन तापमान में वृद्धि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के बहादराबाद स्थित केंद्र के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत के मुताबिक मई में इस साल रिकार्ड बारिश हुई है। अब तक 49.2 एमएम रिकार्ड हो चुकी है। लगातार बारिश से मई आखिर सप्ताह में तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। इतना तापमान आमतौर पर सितंबर माह में रहता है। नरेंद्र रावत बताते हैं, 1992 में 3 और 4 मई को ऐसा ही मौसम रहा था। उस वक्त भी मई के पहले हफ्ते में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 1992 के बाद पहली बार 2022 मई के आखिर में इस तरह का तापमान हुआ है।


इस साल मई में मौसम ने कई रिकार्ड बनाए हैं। 16 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा तो 23 मई को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ। कई दशकों बाद ऐसा देखने को मिला। 23 मई की बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है और सितंबर महीने जैसा बन गया है। 1992 में मई पहले हफ्ते भी ठीक ऐसा ही मौसम बना था।
- नरेंद्र रावत, शोध पर्यवेक्षक मौसम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed