फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand want land form up

उत्तर प्रदेश से सिंचाई की जमीन मांगेगा उत्तराखंड

Sat, 14 Oct 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Oct 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand want land form up
satpal maharaj

उत्तराखंड और नेपाल के संयुक्त कार्यक्रम पंचेश्वर बांध परियोजना के प्रभावितों के लिए राज्य सरकार यूपी से जमीन मांगेगी। पंचेश्वर बांध के निर्माण के बाद करीब 33 हजार लोगों का विस्थापन होना है।

विज्ञापन


उत्तराखंड ने केंद्र सरकार को अवगत करा दिया है कि प्रभावितों के विस्थापन के लिए उसके पास भूमि उपलब्ध नहीं है। उत्तराखंड में जो भी भूमि उपलब्ध है, वह यूपी सिंचाई विभाग की है। इसलिए यूपी से जमीन लिए बगैर गुजारा नहीं है। उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से राज्य में सिंचाई और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 579 करोड़ की मदद मांगी है। 
विज्ञापन


सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय सिंचाई मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में सिंचाई सुविधा को बढ़ाने और बाढ़-नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय करने के लिए 579 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। महाराज ने कहा कि केंद्र की मदद से इस क्षेत्र में उत्तराखंड बेहतर काम कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज ने बताया कि उत्तराखंड और नेपाल के स्तर पर पंचेश्वर बांध का निर्माण किया जाना है। महाराज ने कहा कि हमारे पास जमीन की कमी है। यूपी से औपचारिक तौर पर सिंचाई जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में केंद्र के सहयोग की भी अपेक्षा की।


उन्होंने जमरानी बांध परियोजना पर भी चर्चा की और बताया कि यूपी और उत्तराखंड तेजी से इस मामले में काम कर रहे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने औली विंटर गेम्स की तैयारियों के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed