फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand villages will also got cheaper pulses.

उत्तराखंड: अब गांवों में भी मिलेगी सस्ती दाल

Fri, 23 Oct 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Oct 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand villages will also got cheaper pulses.

शहरी क्षेत्रों में सस्ती दाल उपलब्ध कराने के बाद उत्तराखंड सरकार अब गांवों में भी सस्ती दाल उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


पहाड़ी, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों और मंडी समिति के काउंटर पर सस्ती दाल बेची जाएगी। विभाग का दावा है कि शनिवार या सोमवार तक लोगों को घर के पास ही सस्ती दाल उपलब्ध हो सकेगी।

मुख्यमंत्री हरीश रावत भले ही पहाड़ और ग्रामीण क्षेत्रों को वरीयता देने की बात करते हों, लेकिन सिस्टम के एजेंडे में शहर पहले हैं। महंगाई से जूझ रहे प्रदेश के लोगों को राहत देने के मामले में यह साबित हो चुका है। प्रदेश ने खाद्य आपूर्ति विभाग के जरिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में सस्ती दालें उपलब्ध कराईं, लेकिन यह केवल शहरी क्षेत्रों में ही आवंटित की गई।
विज्ञापन


यहां तक कि राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी महंगे दामों पर ही दाल खरीदनी पड़ रही है। पूर्व में जब प्याज के दाम काफी बढ़ गए थे, तब भी सरकार ने केवल शहर में लोगों को राहत देते हुए सस्ते प्याज के काउंटर लगाए थे। पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। सस्ती दाल के मामले में विरोध होने के बाद सरकार को अब ग्रामीण, पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों की याद आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती दाल उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है। शनिवार या सोमवार से लोगों को कम कीमत पर दालें उपलब्ध करा दी जाएगी। राशन डीलरों के माध्यम से और मंडी क्षेत्रों में काउंटर लगाकर सस्ती दाल लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।
- राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव खाद्य आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed