फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand UPNL workers Protest postponed after Announcement of Honorarium of will increase by 10 percent

आंदोलन स्थगित: उत्तराखंड में 10 फीसदी बढ़ेगा उपनलकर्मियों का मानदेय, जल्द जारी होगा शासनादेश

Mon, 19 Feb 2024 09:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Feb 2024 09:31 PM IST
सार

उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार शुरू किया था। इस दौरान तब से 25 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारी कामकाज छोड़कर आंदोलन कर रहे थे।

विज्ञापन
Uttarakhand UPNL workers Protest postponed after Announcement of Honorarium of will increase by 10 percent
उपनल कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री और सचिव सैनिक कल्याण से मानदेय बढ़ने समेत विभिन्न आश्वासन मिलने के बाद उपनल कर्मचारियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उम्मीद जताई कि सभी मांगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सकारात्मक निर्णय लेंगे, ताकि 25 हजार से अधिक उपनल कर्मचारियों को राहत मिल सके।

विज्ञापन


उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 12 फरवरी से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार शुरू किया था। इस दौरान तब से 25 हजार से ज्यादा उपनल कर्मचारी कामकाज छोड़कर आंदोलन कर रहे थे। सोमवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर प्रदेशभर से उपनल कर्मचारी एकजुट हुए।
विज्ञापन


Uttarakhand: कैबिनेट मंत्रियों के साथ कल अयोध्या जाएंगे सीएम धामी, हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शासन में वार्ता को गया, जिसमें विनय प्रसाद, प्रमोद गुसाईं, महेश भट्ट, गणेश गोदियाल शामिल हैं। यहां सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी व उपनल के एमडी बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि.) ने उनसे आंदोलन स्थगित करने की अपील करते हुए मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रदेश संयोजक विनोद गोदियाल ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा, उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूरा विश्वास है कि वे नौ सूत्री मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। इसके बाद सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, उपनल एमडी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि सभी उपनल कर्मियों का मानदेय 10 प्रतिशत बढ़ेगा, जिसका शीघ्र शासनादेश होगा।

इसके अलावा अन्य मांगों जैसे कर्मचारियों को विभाग से निरंतर हटाने, ऊर्जा निगमों में स्थगित महंगाई भत्ता समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित होगी। यह समिति 30 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

समिति में अपर मुख्य सचिव वित्त, कार्मिक एवं न्याय विभाग के अफसर भी शामिल होंगे। सचिव सैनिक कल्याण इसके सदस्य सचिव होंगे। आंदोलन अवधि के दौरान की छुट्टियां कर्मचारियों के अनुमन्य अवकाश में समायोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed