फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand unlock : kathgodam janshtabdi express run from today

उत्तराखंड अनलॉक : कोरोना के चलते दो माह बाद आज से पटरी पर दौड़ेगी काठगोदाम जनशताब्दी

Fri, 11 Jun 2021 11:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 11 Jun 2021 11:00 AM IST
सार

काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे देहरादून पहुंचेगी और फिर तीन बजकर 45 मिनट पर इसे काठगोदाम के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand unlock : kathgodam janshtabdi express run from today
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना के चलते दो माह से बंद देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस आज से फिर पटरी पर दौड़ेगी। जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन को लेकर स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने सारी तैयारियां कर ली हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने जनशताब्दी एक्सप्रेस का आरक्षण भी कराया है।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि काठगोदाम-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे देहरादून पहुंचेगी और फिर तीन बजकर 45 मिनट पर इसे काठगोदाम के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग करने के साथ ही उनके हाथों को सैनिटाइज भी कराया जाएगा। बताया कि देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी और देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन 14 जून से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरक्षण केंद्र में बढ़ी यात्रियों की भीड़
ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रेल आरक्षण केंद्र पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि आरक्षण कराने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए दो पारियों में आरक्षण की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed