{"_id":"637e46b90cda3129ea7eef7d","slug":"uttarakhand-ukd-will-file-a-petition-for-cbi-investigation-against-former-cm-trivendra-singh-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए यूकेडी दाखिल करेगा याचिका, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए यूकेडी दाखिल करेगा याचिका, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 23 Nov 2022 09:44 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच कराए जाने के मामले में समझौते की बात सामने आने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल ने इस प्रकरण में जनहित याचिका दाखिल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड@25: चिंतन शिविर में अचानक पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सबसे पीछे बैठकर सुने अफसरों के विचार
विज्ञापन
उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल व यूकेडी महिला प्रकोष्ठ की केंद्रीय उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दल की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। यदि इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में किसी वजह से हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के अनुरूप फैसला नहीं आया तो मामले में दल की ओर से जनहित याचिका दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तरा बहुगुणा ने कहा कि उनकी लड़ाई व्यक्तिगत नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ है। 27 अक्तूबर 2020 को हाईकोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे, जिसे सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।