फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand UJVNL to explore geothermal energy in Chamoli, proposal approved in corporation board meeting

Uttarakhand: चमोली में भू-तापीय ऊर्जा की तलाश करेगा UJVNL, निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर

Thu, 16 Oct 2025 11:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 Oct 2025 11:43 PM IST
सार

चमोली के तपोवन क्षेत्र में भू-तापीय (जियोथर्मल) क्षमता को लेकर पूर्व में आइसलैंड की विशेषज्ञ टीम अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर यूजेवीएनएल ड्रिल करेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand UJVNL to explore geothermal energy in Chamoli, proposal approved in corporation board meeting
चमोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) चमोली में बिजली उत्पादन के लिए भू-तापीय ऊर्जा स्त्रोत की तलाश करेगा। इसके प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


यूजेवीएनएल की 130वीं बेर्ड बैठक मुख्य सचिव व निगम अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में धरासू विद्युत गृह की 76 मेगावाट क्षमता की टरबाइन के विभिन्न कार्यों एवं अतिरिक्त उपकरणों की खरीद को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2024 के वार्षिक लेखों को भी निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


चमोली के तपोवन क्षेत्र में भू-तापीय (जियोथर्मल) क्षमता को लेकर पूर्व में आइसलैंड की विशेषज्ञ टीम अपनी रिपोर्ट दे चुकी है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर यूजेवीएनएल ड्रिल करेगा। इसका प्रस्ताव भी बोर्ड ने मंजूर किया। बैठक में 72 मेगावाट क्षमता की त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के विभिन्न सिविल, हाइड्रो-मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कार्यों की अद्यतन अनुमानित लागत (अपडेटेड इस्टीमेट कॉस्ट) की संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति के प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Festive Season: उत्तराखंड में मिलावटखोरी रोकने के लिए बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी, हर समय हो रही विशेष निगरानी

बैठक में यूजेवीएन लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए राज्य सरकार की अंशपूंजी पर 11.04 करोड़ का लाभांश देने का प्रस्ताव मंजूर हुआ। इसके अलावा निगमकर्मियों को वित्तीय वर्ष 2023–24 एवं 2024–25 के लिए कार्य निष्पादन आधारित प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed