फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Uday 2017 honors ceremony in pavilion ground

उत्तराखंड उदय 2017: शनिवार को गाजिणा और चैत्वाली से लोक कलाकार बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू

Fri, 03 Nov 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
 Uttarakhand Uday 2017 honors ceremony in pavilion ground

पवेलियन मैदान में आज पहाड़ी लोक संगीत की धूम मचेगी। पहाड़ के कई प्रसिद्ध कलाकार कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देंगे। दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जो देर रात तक चलेगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उत्तराखंडी लोक नृत्य और संगीत के साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही पहाड़ी पकवान भी परोसे जाएंगे। कार्यक्रम में बलूनी क्लासेज की ओर से 18 फीट का केक काटकर राज्य की स्थापना का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ‘द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान’ भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


विकास फाउंडेशन, वरदान और अमर उजाला की ओर से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री बसंती बिष्ट और उनकी टीम मां नंदा के जागरों के साथ करेगी। इसके बाद रजनीकांत सेमवाल, अमित सागर, सनी दयाल, संगीता ढौंडियाल, सदाबहार रेखा धस्माना उनियाल, ओम बधाणी, पूनम सती, शाश्वत पंडित, धूम सिंह रावत और हेमा करासी सांस्कृतिक महोत्सव में चार चांद लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिशन में चुने गए कलाकार दिखाएंगे जलवा

 Uttarakhand Uday 2017 honors ceremony in pavilion ground

साथ ही डॉ. राकेश भट्ट के निर्देशन में उत्सव ग्रुप की टीम कार्यक्रम को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इन सबके साथ पहाड़ की बोली-भाषा, पहनावा और भोजन भी उपलब्ध रहेगा। विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किया जाएगा।

शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, स्वरोजगार, खेल, साहित्य, कला एवं शिल्प, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टार्ट अप, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अवॉर्ड, डिजिटल इंडिया अवॉर्ड के लिए भी आवेदन करना होगा। विशेष सहयोगियों को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा।

ऑडिशन में चुने गए कलाकार दिखाएंगे जलवा
हल्द्वानी और देहरादून में आयोजित ऑडिशन के बाद चुने गए कलाकारों को भी मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में ऑडिशन देने वाले कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed