{"_id":"9333c583721285ff328ee74f361c3d0d","slug":"uttarakhand-udai-utsav-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड उदयोत्सव में बरसेंगी बधाइयां और इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड उदयोत्सव में बरसेंगी बधाइयां और इनाम
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Oct 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की 15वीं वर्षगांठ पर नौ नवंबर को ‘आसमान से बधाइयां, मिठाइयां और इनाम’ बरसेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंडवासी उत्तराखंड का 16वां स्थापना दिवस मनाने के लिए बेसब्री से जुट गए हैं। सबके अपने-अपने प्लान हैं, कोई समय से पहले डिस्क्लोज नहीं करना चाहता कि कोई आइडिया चुरा न लें।
लोगों का उत्साह देखकर इसमें कोई दो राय नहीं है। इतना जान लीजिए उत्तराखंड का 16वां स्थापना दिवस उत्तराखंडवासियों के लिए यादगार होगा। अमर उजाला की पहल पर प्रदेशवासी ऐसे-ऐसे नायाब प्लान बना रहे हैं कि प्रदेश का यह सबसे बड़ा उत्सव यादगार बन जाएगा।
विज्ञापन
शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग हर्षोल्लास से मनाएगा ‘उत्तराखंड उदय’ उत्सव
शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, सिंघनीवाला ‘उत्तराखंड उदय’ उत्सव को हर्षोल्लास से मनाएगा। कॉलेज की ओर से इस दिन शुभकामना संदेश लिखे पांच हजार रंग-बिरंगे गुब्बारे हवा में उड़ाकर राज्य में उन्नति और शांति की कामना की जाएगी।
विज्ञापन
कॉलेज के वाइस चेयरमैन अजय कुमार ने अमर उजाला की पहल को सराहते हुए ‘उत्तराखंड उदय’ जश्न में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही है। वाइस चेयरमैन अजय कुमार ने कहा कि हमारे लिए यह अपार हर्ष और गर्व का अवसर है। ‘उत्तराखंड उदय’ उत्सव को एक साथ मनाने को लेकर हम सभी में उत्साह है।
‘राज्य गठन का इतिहास जाने’ क्विज के जरिए उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्ष, आंदोलनकारियों और उसके इतिहास को जानने में भावी पीढ़ी की रुचि बढ़ेगी। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ‘उत्तराखंड उदय’ की क्विज में अमर उजाला के साथ प्रायोजक भी है।
अजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को यहां के समुचित विकास के लिए पूरी तरह समर्पित होने की जरूरत है। स्थापना दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम अपने उत्तराखंड को विकसित करने के साथ-साथ साफ, स्वच्छ और नशामुक्त कर मॉडल स्टेट बनाएंगे।
छुट्टियां हैं तो क्या ग्राफिक एरा ग्रुप पांच नवंबर को ही धूम मचाएगा
‘उत्तराखंड उदय’ को ग्राफिक एरा ग्रुप धूमधाम से मनाएगा। अमर उजाला की पहल पर उत्तराखंड उदय के जश्न को लेकर ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व का मौका है। हमें एक साथ मिलकर अपने प्रदेश की स्थापना को सेलिब्रेट करना चाहिए।
ग्राफिक एरा विवि ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने कहा कि प्रदेश का गठन हम सबका सौभाग्य है। हम सबको इसके विकास और अपनी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासतों पर गर्व करने के साथ ही स्थापना दिवस के इस पावन मौके पर जमकर सेलिब्रेट करना चाहिए। इस कड़ी में उन्होंने दोनों विवि के परिसर में पांच नवंबर को उत्तराखंड उदय जश्न मनाने का ऐलान किया है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान न केवल ग्राफिक एरा विवि और ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि के शिक्षक, कर्मचारी और सभी छात्र एकसाथ मिलकर इस जश्न का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान आसमान में एक साथ बड़ी संख्या में गुब्बारे छोड़ जाएंगे। प्रदेश की स्थापना के जश्न को लेकर बेहद उत्साहित डा. घनशाला ने बताया कि चूंकि छह नवंबर से विवि में अवकाश शुरू होने जा रहे हैं। इसलिए सभी छात्रों को एक साथ इस जश्न का हिस्सा बनाने के लिए पांच नवंबर की तिथि तय की गई है।
टपकेश्वर महादेव मंदिर में होगी पूजा-यज्ञ
टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में उत्तराखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आठ नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि सुबह 11 से एक बजे तक पूजा-पाठ और यज्ञ के माध्यम से राज्य की सुख-शांति के लिए कामना की जाएगी।
इस मौके पर राज्य में शहीद हुए शहीदों को भी नमन किया जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक दल भी बुलाए जाएंगे। कार्यक्रम में लोगों से गांव की ओर चलने की अपील भी की जाएगी, ताकि पलायन को रोका जा सके।
तो आप क्यों पीछे हैं आप भी हो जाएं तैयार...
यह उत्तराखंड आपका है। आप जहां भी हैं, जैसे हैं, प्रदेश का जन्म दिन जरूर मनाएं। मकान, दुकान, प्रतिष्ठान, कारखाना, उद्योग, स्कूल, कॉलेज और बस्ती को रोशन करें। उत्तराखंड का जन्मोत्सव नौ नवंबर को है। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दें। जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए आपके पास कोई आइडिया है तो हमसे जरूर शेयर करें।
यहां दें राय
कोई आइडिया या राय देने के लिए फेसबुक पेज पर https://www.facebook.com/AuNewsDehradun?fref=ts आइडिया शेयर करें।
इसके अलावा हमें मेल करें ddn-edithead@ddn.amarujala.com और अमर उजाला शेड नंबर, 2 पटेल नगर कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एरिया देहरादून पर पत्र भी लिख सकते हैं। अगर आप उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर कुछ नया करना चाह रहे हैं तो 8392922180 और 8392954850 पर (दोपहर 1 से 3 बजे के बीच) संपर्क करें।