फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand: Two Youth Stuck in Hydraulic trolley during Cross pindar River

उत्तराखंड: पिंडर नदी पार करते समय खराब हुई ट्रॉली, नदी के बीचों बीच फंसे युवक

Tue, 22 Sep 2020 08:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Sep 2020 08:49 PM IST
सार

  • ओडर गांव से देवाल बाजार जाने के लिए ट्रॉली में बैठे थे दोनों
  • दो महिलाओं सहित 20 लोग नदी के दूसरे किनारे पर फंसे

विज्ञापन
Uttarakhand: Two Youth Stuck in Hydraulic trolley during Cross pindar River
ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में ओडर गांव के पास पिंडर नदी पर बनी हाइड्रोलिक ट्रॉली खराब होने से नदी के बीचों बीच फंस गई। जिस समय ट्राली में खराबी आई, उसमें बैठकर ओडर गांव के दो युवक नदी पार कर रहे थे।

विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक बीच नदी के ऊपर ट्राली में फंसे रहे। इसके अलावा इसी गांव की दो महिलाओं सहित 20 लोग नदी के दूसरे किनारे पर ट्रॉली ठीक होने का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया ने बताया कि मंगलवार को ओडर गांव के लोग खरीदारी के लिए देवाल बाजार आए थे। पिंडर नदी को पार करने के लिए ग्रामीणों को लोनिवि की ओर से लगाई गई ट्रॉली से आवाजाही करनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच में ही फंसे हैं लोग

शाम को लगभग 5.30 बजे ग्रामीण घर जाने लगे तो पहले दो युवक बीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह और अक्षय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ट्रॉली में बैठकर नदी पार करने लगे। वह नदी के बीचों बीच पहुंचे ही थे कि इसी दौरान हाइड्रोलिक ट्रॉली खराब हो गई।

कुछ देर तक उन्होंने ट्रॉली ठीक होने का इंतजार किया, लेकिन जब ट्रॉली नहीं चली तो उन्होंने इसकी सूचना फोन से लोनिवि थराली को दी। लोनिवि के सहायक अभियंता जितेंद्र ने कहा कि नदी के ऊपर फंसी ट्रॉली के बारे में मैकेनिक को सूचना दे दी गई है। जल्द मैकेनिक मौके पर पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed